ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी ठोकर, दादा की मौत, पोती घायल
देवरिया, जून 11 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लगड़ी चौराहे के समीप मंगलवार की रात ट्रैक्टर की ठोकर से स्कूटी सवार दादा व पोती घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दादा को मृत घोषित कर दिया। दादा की मृत्यु के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पथरहट निवासी रामबिहारी (55) की तबीयत खराब चल रही थी। पोती लक्ष्मी अपनी स्कूटी से लेकर देवरिया पहुंची और उपचार कराने के बाद रात को घर ले जा रही थी, अभी यह लगड़ी चौराहे के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार दादा-पोती घायल हो गए। उपचार के लिए पहले सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.