लखनऊ, दिसम्बर 9 -- परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर कला में सोमवार देर शाम पेट्रोल पम्प के समीप बेकाबू हुए ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने घर जा रहे बाइक सवार ग्राम रूपी पुरवा निवासी 28 वर्षीय अमन मिश्रा को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई करन मिश्रा की तहरीर पर थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम चंगेरी पैगवापुर निवासी ट्रैक्टर चालक रवि प्रकाश उर्फ गुड्डू सिंह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.