शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- सोमवार को परौर इलाके के जुआ गांव निवासी आनेन्द्र यादव भाभी सीमा देवी को बाइक से पीएचसी पर सुबह दवा लेने आए थे। दवा लेकर दोपहर में गांव लौट रहे थे। कलान परौर रोड पर मिश्रीनगला गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।देवर भाभी घायल हो गए। सीमा देवी की हालत होने पर फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...