अमरोहा, मार्च 4 -- संभल मार्ग पर कालाखेड़ा चीनी मिल गेट के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी प्रथी सिंह का पुत्र करन सिंह रविवार रात करीब 10 बजे बाइक से कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह चीनी मिल गेट के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। करन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पीड़ित के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.