सोनभद्र, मई 8 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरौधी गांव में गुरुवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसी ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल सवार घोरावल के वीर खुर्द गांव से हरिकीर्तन से वापस अपने घर लौट रहा था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोरिहार गांव निवासी 27 वर्षीय राजेश पुत्र लल्लन कोल गुरुवार की देर शाम हरि कीर्तन कार्यक्रम में वीर खुर्द गांव गया था। रात में वह साइकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरौधी गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर चालक भागने लगा तो थोड़ी दूर आगे मुंगेहरी गांव निवासी 49 वर्षीय रामधनी विश्वकर्मा पुत्र स्व. रमाशंकर विश्वकर्मा अपने मामा सोनहटी गांव निवासी 60 वर्षीय गुलशन पुत्र पाखंडी भी ट्रैक्टर ट्...