ट्रैक्टर ने पोल में मारी टक्कर, 11 हजार वोल्ट का तार गिरा
कोडरमा, मार्च 10 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया देवी मंडप रोड में बिजली पोल में एक ट्रैक्टर ने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूट गया। गनीमत रही कि उस वक्त बिजली कटी हुई थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से पोल को ज्यादा क्षति नहीं हुआ है। तार के टूटने के कारण करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि देवी मंडप रोड पॉश इलाका है। ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गया है, जिसके नीचे सुरक्षा के दृष्ट्रिकोण को कोई जाली नहीं है। बिजली विभाग को यहां जर्जर तार को बदलने की जरूरत है, ताकि किसी बड़ी घटना की संभावना को रोका जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.