धनबाद, अप्रैल 4 -- गोल बिल्डिंग सरायढेला के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर ने तीन बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रैक्टर सड़क पर जा रही तीन अलग-अलग बाइक टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर पास के एक बाइक शोरूम के बाहर रखे जेनरेटर से जा टकराया, जिससे जेनरेटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल लोगों की पहचान पुराना बाजार निवासी सुनील कुमार, बलियापुर के रोहित मल्लाह, स्टीलगेट के काजू मंडल और एक अन्य के रूप में हुई है। सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। सरायढेला पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...