एटा, अप्रैल 13 -- एटा। दविश में जाते समय ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कारसवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हे मेडिकल कॉलेज लाया गया। आपराधिक मामले में दविश देने के लिए जा रहे थे रास्ते में हादसा हो गया। जानकारी पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले में जानकारी ली। वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के जिला भोपाल क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी सूरज सिंह रंधावा, आनंद पांडेय, अजीत सिंह, इनोवा गाडी चालक मोहम्मद इमरान खान के साथ किसी मामले में दविश देने के लिए जैथरा की तरफ जा रहे थे। शनिवार रात को अलीगंज रोड स्थित गांव चांदपुर के पास पहुंचे। वही पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पु...