इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- बकेवर। कस्बा बकेबर के अम्बेडकर पार्क के सामने एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने ऑटो में टक्कर मारी जिससे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल बकेवर लाया गया। ग्राम भवानीपुर बकेवर के रहने वाले शिवम ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा खुर्दकला की नीलम देवी और उनके बच्चे आये हुए थे। उन लोगों को ऑटो से छोड़ने के लिए चौहान सिंह व शिवकुमार जा रहे थे कि ऑटो जैसे ही बकेवर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क के पास पहुँचा। यह भी पढ़ें- कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो साथी घायल उसी समय बकेवर की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार चौहान सिंह, शिवकुमार, नीलम देवी घायल हो गये। सभी घायल...