पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। थाना बरखेडा क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी इंद्रजीत पुत्र रामेश्वर दयाल ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 10 फरवरी को दोपहर एक बजे थाना सुनगढी क्षेत्र के बीसलपुर मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने ईरिक्शा पर टक्कर मार दी। जिससे ईरिक्शा पर बैठा उसका भाई कमल समेत अन्य लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक भाग निकाला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...