जहानाबाद, मार्च 21 -- किंजर , एक संवाददाता किंजर बगीचा के पास शनिवार को एक खाली ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर के चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में चालक संतोष कुमार सिंह ग्राम हेलहा थाना पियरपुरा जिला पटना एवं कुंदन कुमार ग्राम रूपापुर थाना पियरपुरा बताये जाते हैं। घायलों को किंजर पुलिस द्वारा किंजर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक घायल संतोष कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। ट्रैक्टर मालिक द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को हटा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.