जौनपुर, जनवरी 29 -- सतहरिया। गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें टैक्ट्रर, ई-रिक्शा, बाइक सहित सैकड़ों वाहनें शामिल रहे। तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ वाहनें नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकालकर देश की एकता, अखंडता, संविधान और किसानों के सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने कहा कि देश की आजादी में अन्न देवता किसान व मजदूरों के भी कुर्बानी व योगदान को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। आज के परिवेश में किसान हित में मजबूत संगठन जरुरी है। मुख्य रुप से राम सूरत पटेल, राजकुमार पटेल, अमित कुमार मौर्य, बाबूराम पटेल मंडल उपाध्यक्ष, राजदेव गौतम, फिरोज अहमद ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...