ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया, चालक की मौत
प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। शांतिपुरम फाफामऊ में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। भंडरा उमरगंज निवासी 33 वर्षीय गुड्डू कुमार पुत्र स्वर्गीय भाई लाल शुक्रवार रात ट्रैक्टर लेकर फाफामऊ गया था। लौटते समय शांतिपुरम के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे गुड्डू गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गुड्डू को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। चार भाइयों में सबसे छोटे गुड्डू की मौत से पत्नी सोना देवी, पुत्र रवि शंकर और बेटी का रो-रोकर बेहाल रहे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.