मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- खतौली खतौली में रतनपुरी के समौली गांव में शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहे किसान को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। किसान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। घायल के चाचा ने थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।गांव समौली निवासी किसान रिंकू पुत्र मदन शनिवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से घेर में भूसा उतार रहा था। भूसा उतारने के बाद एक युवक ट्रैक्टर से ट्रॉली को पीछे करने लगा, जबकि रिंकू ट्रॉली के पीछे चला गया। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए। आरोप है कि बाइक सवार एक युवक ने तमंचा निकालकर रिंकू की कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। गोली रिंकू के कान को चीरते हुए निकल गई। गोली लगते ही...