प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- कुंडा, संवाददाता। परिवार के साथ कार से रायबरेली जा रहे युवक की कार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इससे कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए, महिला की हालत गंभीर होने पर रायबरेली रेफर कर दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां बाजार निवासी मो. मुस्लिम के 45 वर्षीय बेटे मो. कामरान अपनी 42 वर्षीय पत्नी शायरा बानो और बेटे मो. नाज के साथ कार से शनिवार शाम रायबरेली जा रहे थे। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रम्हौली गांव के सामने पहुंचे। कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से भिड़ गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कार को खिंचवाकर बाहर किया। घायलों को सीएचसी लाए, यहां से शायरा बानो को रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि शायरा की हालत गंभ...