ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ा बाइक सवार, युवक की मौत
गंगापार, जून 10 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी इलाके में मंगलवार की देर रात बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घूरपुर थाना क्षेत्र के डेरा चकिया गांव निवासी 30 वर्षीय करण उर्फ बबुआन पुत्र ज्ञानचंद्र पटेल मंगलवार की रात्रि लगभग दस बजे करमा बाजार से अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था अभी वह घर के पास पहुंचने ही वाला था कि सामने से आए ट्रैक्टर की ट्रॉली में उसकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक समेत करण गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना परिजनों को हुई तो वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.