बिजनौर, जून 4 -- चांदपुर। क्षेत्र के जलीलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। वही, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला अमरोहा थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव नांदनौर माफी निवासी हरिश्चंद्र पुत्र दिसोन्दी ने रिपोर्ट दर्ज में बताया कि दो मई को दोपहर बाद भाई विजयपाल सिंह व हरिओम सिंह अपनी बहन के घर हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव धीमरपुरा गए थे। वापस घर आते समय जब वह जलीलपुर एक इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया जहां से बिजनौ...