सोनभद्र, फरवरी 26 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर स्थित मुंगेहरी गांव के पास बुधवार की रात खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक की जोरदार टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेड़ गांव निवासी 26 वर्षीय रघुवर पुत्र जमुना अपने साथी 25 वर्षीय रहीम पुत्र लल्लू के साथ शाहगंज बारात में जा रहा था। रात करीब नौ बजे मुंगेहरी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रघुवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ...