सहारनपुर, अप्रैल 16 -- पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए बुधवार को दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रैक्टर ट्रॉली में लगने वाले लोहे के दो गुल्ले बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 मार्च को थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि गत दो दिन पूर्व गांव सैदपुरा निवासी सुभाषचंद ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके धर्म कांटे पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से पांच लोहे के गुल्ले, एक ग्राइंडर मशीन और ट्रैक्टर का हिंच (कुंडा) चोरी कर लिया। इस मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे उन्होंने बताया कि आज भूरा उर्फ मुनीर और बिलाल को शांति धाम रोड स्थित एक आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी से संबंधित दो लोहे ...