बिजनौर, जून 20 -- चांदपुर के सीएचसी स्याऊ से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मी बीसीपीएम गगन शर्मा एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।स्याऊ अड्डे पर उनके आगे चल रही लकड़ी की जड़ों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचानक एक भारी जड़ नीचे गिर गई, जो उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में गगन शर्मा घायल हो गए, हालांकि उनकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी की जड़ों को सुरक्षित तरीके से नहीं बांधा गया था। स्याऊ अड्डे जैसे व्यस्त मार्ग पर चलते समय अचानक जड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार गगन शर्मा संभल नहीं सके और चोटिल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मां...