गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम थाने के नजदीक लेबर चौक पर सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल से स्कूल जा रहे दसवीं के छात्र को कुचल दिया। घायल छात्र को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया क‌ि सद्दीनगर सिहानी में रहने वाले 16 वर्षीय प्रियांशु शनिवार को स्कूल जा रहा था। लेबर चौक पर सीमेंट से लदी ट्रैक्‍टर-ट्राली ने प्रियांशु को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के दोनों पहियों के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक बिट्टू को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ली। उधर, मृतक छात्र के घर में क...