बदायूं, मार्च 16 -- आसफपुर, संवाददाता। आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दर्शन कर मेला देखकर लौट रहे संभल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के बिसौली-शाहबाद रोड स्थित आसफपुर पुल वाले मंदिर के पास हुआ। संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर निवासी विनोद 45 वर्ष पुत्र नेत्रपाल रविवार को आसफपुर पुल पर लगे सिद्ध बाबा मंदिर में दर्शन करने आए थे। यहां दर्शन करने के बाद विनोद मेला देखने के बाद घर जाने के लिए सड़क पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान शाहबाद की ओर से आ रही आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वह कुचल गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी हेड...