उरई, मार्च 31 -- उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडूली में मंगलवार सुबह घर के दरवाजे पर खेल रही एक साल की बच्ची ढलान के कारण लुढ़कते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडूली निवासी शकील शाह की पत्नी नाजरीन पिता इमामी के साथ रहती है। नाजरीन का पति शकील शाह जिला ओरैया में काम करता है। बताया जा रहा है कि नाजरीन की एक वर्षीय बच्ची अनाविका मंगलवार सुबह 10 बजे दरवाजे पर खेल रही थी। तभी गांव का युवक ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा भरकर नाजरीन के घर में उतारने गया। यहीं पर जब वह ट्राली बैक कर रहे थे तभी अनाविका ढलान होने के कारण लुढ़कते हुए ट्राली के नीचे पहुंच गई और पहिया उपर चढ़ने से ...