शामली, मार्च 25 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव आट्टा स्थित रेलवे फाटक के पास एक चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। ट्रैक्टर पुराल से भरा हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के दोनों पहिए जल गए और पूरी पुराल राख हो गई। चालक ने पीछे से आ रहे बुलेट सवार तीन युवकों पर आग लगाने का शक जताया है। हादसे में साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। बीते मंगलवार की रात कैराना निवासी वकील कैराना से मेरठ जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक वकील ने बताया कि जैसे ही वह आट्टा गांव स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचा, तभी ट्रॉली में आग लग गई। रास्ते से गुजर रही एक महिला ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। जैसे ही ट्रैक्टर रोका गया, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने बताया कि घटना के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उनके पीछे चल रहे थे और उन पर आग ...