झांसी, अप्रैल 4 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शनिवार झांसी-कानपुर एनएच पर परगहना बंबा के पास तेज रफ्तार कार ब्रेक लेने से आगे जा रहे गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव लुधियाई निवासी ध्रुव चतुर्वेदी (27) शनिवार की देर शाम अपनी कार से मोंठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह परगहना बंबा के पास पहुंचे। तभी आगे गेहूं लादकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अचानक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक ले लिए। जिससे पीछे से आ रहे ध्रुव का संतुलन बिगड़ गया। कार पीछे से ट्राली में टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का अगला हिस्स ट्रॉली में घुस गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ध्रुव उसमें फंस गया। जिससे ध्रुव गंभी...