बहराइच, मई 31 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के देहात कोतवाली के शहर के अति व्यस्ततम डीएम तिराहे से केडीसी रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शनिवार रात लगभग दस बजे नगर पालिका वेंडिंग जोन के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते कार के आगे का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होते ही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली वेंडिंग जोन में खड़े आइसक्रीम पार्लर ठेले से जा टकराई। जिसके चलते काफी नुकसान हो गया। हालांकि ट्रैक्टर, कार सवार व आइसक्रीम पार्लर सेल्समैन बाल बाल बच गए। अचानक हुई दुर्घटना से अफरातफरी मच गई। दुर्घटना होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति घायल, चालक फरार दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाकर साइड किया गया। पुलिस ने दुर्घटना ...