गंगापार, फरवरी 28 -- बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेल नगर में शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। 28 वर्षीय लक्ष्मण बिन्द पुत्र राजकण बिन्द निवासी हड़हा, जारी थाना कौधियारा शुक्रवार देर रात भिचकुरी कौधियारा में भूसा लोड करने के लिए गया था। भूसा लोड करने के बाद ट्रैक्टर को खेत से आगे रोड पर चढ़ते समय खेत के मेड़ की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर का एक भाग नीचे चला गया और ट्राली में लदे भूसे की छल्ली नीचे की ओर गिरने लगी। ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन पैंट की मोहड़ी ट्रैक्टर के क्लच पैडल में फंस गई और वह ट्रैक्टर के बड़े चक्के के नीचे आ गया। ट्रैक्टर रुक नहीं पाया। इससे उसमें दब कर उसकी मौके पर मौत हो ग...