हरदोई, फरवरी 24 -- शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेभा मुरादपुर के पास मंगलवार सुबह करीब तीन बजे लकड़ी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इससे मजदूर की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से टुर्मुकी की ओर जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वाहन सड़क से उतरकर खाई में जा पलटा। ट्रैक्टर पर सवार बुध बाजार निवासी मजदूर रफीक 55 वर्षीय की हादसे में मौत हो गई। जबकि चालक खुशनूर (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रफीक को मृत घोषित कर दिया। चालक खुशनूर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.