ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बुजुर्ग की दबकर मौत
फतेहपुर, अप्रैल 13 -- असोथर। थाना क्षेत्र के मैकुआपुर मजरे सरकंडी में मंगलवार को गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आकर नीचे बैठे 60 वर्षीय खंडू पुत्र रामौतार निषाद की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली को सीधा कर शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरकंडी चौकी इंचार्ज धीरज जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा ट्रॉली के असंतुलित होकर पलटने से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.