देवरिया, अप्रैल 7 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र स्थित ग्राम परसिया देवार के राजपुर धोबी टोला के निकट मंगलवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मधुबन सीएचसी पर हुआ। राजपुर बनिया टोला निवासी गणेश चौहान (18) पुत्र हरेंद्र चौहान ट्रैक्टर चलाता है। मंगलवार को गांव के ही एक किसान की गेहूं की मड़ाई के बाद उसका अनाज गिरा कर लौट रहा था। ट्रैक्टर पर प्रिंस कुमार (14) पुत्र जयप्रकाश, निकेश कुमार (14) पुत्र लाल साहब, अमन शर्मा (18) पुत्र संतोष, सूरज कुमार (13) पुत्र वीरेंद्र यादव भी सवार थे। रफ्तार तेज होने के चलते राजपुर धोबी टोला के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सहित तटबंध से नीचे पलट गया। घटना में ट्रैक्टर पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। आस...