मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- कांवड़ यात्रा में सोमवार सुबह एक बडा हादसा होने से बच गया। हरियाणा के जनपद पलवल के थाना होडल के आदर्श कालोनी निवासी शिवभक्त रामवीर पुत्र भरतलाल डेढ दर्जन कांवड़ियों के साथ जान डियर ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। सोमवार को लगभग जैसे ही ये रामपुर तिराहे से आगे पहुंचे तो अचानक ट्रेक्टर ट्राली के आगे बाइक सवार ने ब्रेक लगा दिए, जिसे बचाने को लेकर चालक का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पर चढकर पलट गया। जिससे वहां पर चीखपुकार मच गई। ट्रेक्टर ट्राली में सवार आधा दर्जन से अधिक कांवड़िये अमन, चिंटू, गजेंद्र व महेश आदि घायल हो गए। यह भी पढ़ें- हाईवे कांवड़ मार्ग पर 20 कांवड़िये घायल, एक की मौत ट्रेक्टर ट्राली के पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों की सहायता से घायलों...