एटा, अप्रैल 13 -- ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिरकर बालक गिर गया। सिर में चोट लगने से बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मलावन निवासी नौ वर्षीय गणेश पुत्र श्रीकृष्ण रविवार का मामा के साथ ट्रैक्टर से खेत पर गया था। रात को ट्रॉली में भूसा भरने के बाद ट्रैक्टर को लेकर घर पर लेकर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि भूसा के ऊपर बालक बैठा हुआ था। घर से कुछ दूर पहुंचे तभी बालक ट्रॉली से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मलावन पुलिस का कहना है कि कोई सूचना नहीं दी गई है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल ह...