ट्रैक्टर-ट्रॉली ने होटलकर्मी को मारी टक्कर, गंभीर घायल
मुरादाबाद, जून 24 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर बुधवार सुबह लगभग पांच बजे तेज रफ्तार मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार होटल कर्मी को टक्कर मारी दी। हादसे में होटल कर्मी घायल हो गया। उसे परिजन निजी अस्पताल ले गए। बूजपुर आशा निवासी वीरपाल टोल प्लाजा नियायतपुर इकरोटिया के पास ढाबे पर नौकरी करता है। वह बुधवार सुबह पांच बजे ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर वापस जा रहा था। दलपतपुर के पास मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वीरपाल गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी मूंढापांडे भिजवा दिया। जहां डाक्टर ने सिर में गंभीर चोटें लगने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन गंभीर हालत होने पर फोटोन हास्पिटल रामपुर दोराहे ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। खनन इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.