हापुड़, दिसम्बर 25 -- कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 स्थित छिजारसी टोल के पास बुधवार रात को ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने जीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। व्यक्ति की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी 45 वर्षीय फतेह सिंह के रूप में की है। फतेह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक फतेह सिंह नोएडा में नौकरी करता था। बुधवार रात को बाइक से सवार होकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही नेशनल हाईवे 9 स्थित छिजारसी टोल के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे फतेह स...