हाथरस, जनवरी 23 -- सादाबाद। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास सब्जी मंडी जा रहे एक ऑटो टैम्पो की ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव रसगंवा सहपऊ निवासी मृतक के भाई सत्यवीर पुत्र राजनरायन सिंह ने सादाबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई पंकज कुमार 22 जनवरी 2026 की सुबह करीब 5 बजे अपने खेत से मिर्च लदवाकर टैम्पो से सादाबाद सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान आगरा रोड पर भारत पेट्रोल पंप के समीप आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.