चंदौली, जून 28 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। तियरा गांव के समीप लेफ्ट कर्मनाशा नहर की पश्चिमी पटरी विगत दिनों धंस जाने के बाद सिंचाई विभाग मरम्मत कार्य करा रहा है। शनिवार को मरम्मत के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी की ढुलाई की जा रही थी। इसी दौरान असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गई। हालांकि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर की धंसी पटरी पर लगातार मिट्टी डाली जा रही है। ताकि उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कर नहर को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके। शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लेकर मरम्मत स्थल पर पहुंची थी। यह भी पढ़ें- कुएं में गिरा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक मिट्टी उतारने के दौरान अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसा होते ही आसपास काम कर रहे मजदूर और ग्र...