ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज
रुडकी, अप्रैल 13 -- मंगलौर, संवाददाता। थिथौला गांव के पास सड़क हादसे में युवक की जान चली गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी अमन सैनी 9 अप्रैल को सुबह अपने साथी अभिषेक के साथ बाइक पर सवार होकर लमढौरा की ओर जा रहा था। थिथौला गांव के पास पीछे से आ रही सीमेंट से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन सैनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि उसका साथी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.