ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से दो श्रमिकों की मौत
नोएडा, अगस्त 25 -- रबूपुरा, सुनील कुमार। आकलपुर गांव के पास मंगलवार को ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे में ईंटों के नीचे दबने से दो श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आधे घंटे तक रेस्क्यू कर दोनों के शवों को बाहर निकाला। बुलंदशहर स्थित भट्टे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर कुछ श्रमिक जेवर की तरफ जा रहे थे। एक श्रमिक ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसके दो साथी ट्रॉली में ईंटों के ऊपर बैठे थे। आकलपुर गांव के नजदीक दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इससे ट्रॉली में बैठे दोनों श्रमिक ईंटों के नीचे दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने ईंटे हटाकर श्रमिकों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ देर बाद रबूपुरा पुलिस भी वहां पहुंच गई। लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.