बहराइच, जनवरी 27 -- सीमेंट लाद कर जा रही थी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली मृतक की हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम बहराइच, संवाददाता। बहराइच-रूपईडीहा हाईवे के बाईपास के पास तेज रफ्तार सीमेंट लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार दोपहर में हुए हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हाईवे चौकी प्रभारी अयोध्या सिंह ने आनन-फानन में घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। रामगांव थाने के मिर्जापुर के मजरे गिरधरपुर निवासी राम यश (40) पुत्र शमसेर सोमवार दोपहर में साइकिल से गांव से शहर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार सीमेंट लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। द...