शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के फरीदापुर गांव निवासी सुमन ने बताया कि उनके पति गुड्डू आठ जून की शाम साथी अवधेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि चांदापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने गलत दिशा में वाहन लाकर बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...