शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- तिलहर में शुक्रवार देर शाम नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। हादसा नवीन गल्ला मंडी से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए विपिन कुमार मौर्य पुत्र बाबूराम मौर्य निवासी मंसूरपुर गौटिया के रूप में हुई। पुल...