बदायूं, फरवरी 26 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के गांव हरनाथपुर में बुधवार देर शाम मटर की फसल बेचने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर 10 वर्षीय बालक कृष पुत्र श्रीकृष्ण गंभीर घायल हो गया। गांव हरनाथपुर के निवासी हरीश अपनी मटर की फसल लादकर बुधवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुंवरगांव मंडी बेचने आ रहा था। इसी दौरान 10 वर्षीय बालक कृष अचानक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...