शामली, जनवरी 27 -- बाईपास रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। सोमवार को मोहल्ला आलखुर्द निवासी ओमकार अपनी 46 वर्षीय पत्नी बबली उर्फ गुड्डी के साथ बाइक द्वारा शामली जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाईपास रोड पर आर्यपुरी के निकट बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद उसने बाइक साइड में रोक ली। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिस कारण पास में ही खड़ी उसकी पत्नी बबली की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसे भी मामूली चोटें आईं। बाद में आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव का गमगीन माहौल म...