हाथरस, मार्च 27 -- सादाबाद, संवाददाता। सादाबाद के मथुरा मार्ग पर गांव टीकैट के निकट शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई,जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला केशरी निवासी शिवम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद और सलेमपुर मार्ग सादाबाद निवासी सूरज गुप्ता किसी दावत में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मथुरा मार्ग पर टीकैट के निकट शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बाइक तेज गति से चलते हुए सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवम शर्मा को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि शिवम कक्षा 8 का छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.