सीतापुर, मार्च 13 -- रेउसा, संवाददाता। रेउसा के भिठौली चंद्र सैनी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में बाइक सवार का इलाज चल रहा है। रेउसा के चिखड़ी धंधार निवासी कमलेश सिंह गुरुवार रात में भिठौली से चंद्र सैनी की तरफ जा रहे थे। वहीं भिठौली चंद्र सैनी मार्ग पर कुछ दूर आगे बढ़े ही थे तभी जहांगीराबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार कमलेश उछलकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक भाग निकला। राहगीरों ने एंबुलेंसकी मदद से कमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने कमलेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पत...