बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला मार्ग पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल पिता और चार वर्षीय पुत्री को बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम खखरेभारी (हरवंशपुर) निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा की तहरीर के अनुसार उनके भाई अजय कुमार विश्वकर्मा अपनी पत्नी पूनम तथा बेटियों अंजली (10) व शीतल (4) के साथ 30 मई को बाइक से उतरौला गए थे। शाम करीब छह बजे परिवार के साथ घर लौट रहे थे, तभी जिओ पेट्रोल पंप के आगे नहर के पास सामने से आ रही एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ही प...