संभल, नवम्बर 1 -- धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक मकान की दीवार ढह गई, जिसके नीचे खेल रहे छह बच्चे दब गए। हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब आठ बजे भकरौली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। उसी समय पास में कुछ बच्चे खेल रहे थे, जो दीवार के मलबे में दब गए। घायलों में जयश्री (12 वर्ष), अंजली (6 वर्ष), नीरेश (8 वर्ष), जीतेश (5 वर्ष), कार्तिक (4 वर्ष) और निशांत (14 वर्ष) शामिल हैं। इनमें जीतेश पुत्र डालचंद्र की हालत अत्यंत गंभीर थी। सभी बच्चों को परिजनों ने तत्काल मौके से निकालकर निज...