मेरठ, अप्रैल 15 -- बुधवार सुबह डालुहेड़ा के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम निवासी चमन पुत्र भवानीराम की पोस्टिंग बागपत पुलिस लाइन में है। चमन पुलिस उपाधिक्षक का ड्राइवर है। बुधवार को चमन सिंह अपनी कार से बागपत ड्यूटी के लिए जा रहा था। मेरठ-बागपत रोड स्थित डालुहेड़ा गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आई ईंटों से लददरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दीवान चमन गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- खडे़ टे्रलर में पीछे से घुसा हाइवा, चालक घायल घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सुभारती में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी चमन की हालत चिंताजनक बत...