बेगुसराय, मार्च 18 -- बीहट। बिहार स्टेट कॉपरेटिव बैक के निकट से ट्रैक्टर की ट्रॉली की चोरी कर ली गई है। बीहट जागीर टोला के प्रेम कुमार सिंह ने एफसीआई थाना को आवेदन देकर ट्रेलर की चोरी होने की बात कही है। अजीत कुमार ने बताया कुछ दिन पूर्व उक्त स्थल से मोटर पंप की भी चोरी हो चुकी है। एफसीआई थाना पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना 15 मार्च की बतायी गई है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...