ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक घायल
बलरामपुर, मार्च 19 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। थाना क्षेत्र के दांदव गांव निवासी 19 वर्षीय उमेश गन्ना तौल कराने के लिए महादेव गोसाई स्थित गन्ना क्रय केंद्र गया था। इसी दौरान वहां मौजूद महादेव गोसाई निवासी हनीफ भी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना तौल कराने पहुंचे थे। दोनों अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे-पीछे कर रहे थे, तभी अचानक उमेश ट्रॉली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.